अंरेजी राज में भारतीयों को को नहीं थी पॉलिसी लेने की इजाजत, फिर हुई LIC की शुरुआत
भारतीय जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत 1870 में पहली हुई थी। 1 सितंबर 1956 को भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना के लिए भारत सरकार ने 5 करोड़ रुपयों का योगदान दिया। इसके बाद से LIC ने दुनिया में अपना ब्रांड बनाया।
कहा जाता है कि बीमा (Insurance) की कहानी शायद उतनी ही पुरानी है जितनी मानव जाति की कहानी आज के समय में आधुनिक व्यापारी नुकसान और आपदा से खुद को सुरक्षित करने के लिए जिस तरह के तरीके अपनाते हैं. ऐसी ही प्रवृत्ति हमारे पूर्वजो में भी मौजूद थी. वो भी आग, बाढ़ और जीवन के नुकसान के बुरे परिणाम से खुद को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी तरह के त्याग के लिए तैयार थे। हालांकि, बीमा की अवधारणा काफी हद तक मॉर्डन समय का विकास है।